फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण मामला : मुख्य आरोपी ताज की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली समेत अन्य जगहों पर दबिश

Fri, 04 Jul 2025 03:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केरल ले जाकर फूलपुर की 15 वर्षीय किशोरी का धर्मांतरण कराने व जिहादी प्रशिक्षण का दबाव बनाने के मामले में मुख्य संदिग्ध ताज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दिल्ली समेत अन्य राज्यों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
धर्मांतरण के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल ले जाकर फूलपुर की 15 वर्षीय किशोरी का धर्मांतरण कराने व जिहादी प्रशिक्षण का दबाव बनाने के मामले में मुख्य संदिग्ध ताज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दिल्ली समेत अन्य राज्यों पर दबिश दे रही है। हालांकि, आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।

फूलपुर की 15 वर्षीय किशोरी को उसी के गांव की युवती दरकशा बानो आठ मई को अपने साथ केरल ले गई थी। केरल के त्रिशूर में आतंकी संगठन के कैंप में जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराने के बाद जिहाद के नाम पर आतंकवाद से जोड़ने का प्रयास किया गया। 28 मई को पुलिस किशोरी को सकुशल बरामद करने के बाद आरोपी दरकशा बानो और मोहम्मद कैफ को जेल भेज चुकी है।

इस मामले में नामजद तीसरे आरोपी मास्टरमाइंड मोहम्मद ताज की तलाश अभी भी अधूरी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी दरकशा ने बताया है कि ताज फूलपुर के जोगिया शेखपुर का रहने वाला है। वह उसकी बहन का देवर है और कई साल से केरल में रहकर नौकरी करता है। ताज के कहने पर ही वह किशोरी को लेकर केरल गई थी।

ताज ने कहा था कि वहां नौकरी के लिए लड़कियों की जरूरत है और इसके लिए उसे कमीशन मिलेगा। लोकेशन के आधार पर पुलिस की तीन टीमें दिल्ली, यूपी के अलावा छत्तीसगढ़, केरल समेत अन्य राज्यों में मोहम्मद ताज की तलाश कर रही हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

वहीं, एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। दिल्ली समेत अन्य जगहों पर फरार मोहम्मद ताज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें