प्रयागराज। कांस्टेबल भर्ती 2018 में अभ्यर्थियों की लंबाई नापने को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं।
पूर्व की भर्तियों में शामिल हो चुके अभ्यर्थियों ने लंबाई नापने में गलती करने का आरोप लगाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की हैं। हाईकोर्ट ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में लंबाई की माप में विवाद पर राज्य सरकार व पुलिस भर्ती बोर्ड से जवाब मांगा है। याचिका की सुनवाई पांच फरवरी को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति जे जे मुनीर ने दिनेश सैनी व 35 अन्य की याचिकाओं पर पर दिया है। याचिका पर अधिवक्ता आदर्श सिंह व अजीत सिंह ने बहस की। एक अन्य मामले में भी कोर्ट ने सोमवार को भर्ती बोर्ड से जवाब मांगा है कि किस प्रकार से दो भर्तियों में अभ्यर्थी की लंबाई में अंतर आ गया है।