सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाई है। शनिवार और रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए स्टेशनों और बस स्टैंड पर बेकाबू भीड़ देखी जा रही है। छात्रों को गंतव्य तक सकुशल पहुंचाने के लिए रेलवे विभाग ने कमर कस ली है।
रेलवे ने प्रयागराज से कानपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव सूबेदारगंज, भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर, बिंदकी रोड आदि के बाद कानपुर किया जाएगा। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लिए भी रेलवे ने दोपहर में स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही रोडवेज ने भी छात्रों की भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ा दी है।