फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती : रेलवे ने चलाई परीक्षा स्पेशल ट्रेन, सूबेदारगंज, भरवारी ,सिराथू समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

Sat, 17 Feb 2024 03:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे ने प्रयागराज से कानपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाया है। छात्रों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह का फैसला आननफानन में किया। प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव सूबेदारगंज, भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर, बिंदकी रोड आदि के बाद कानपुर किया जा रहा है।
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाई है। शनिवार और रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए स्टेशनों और बस स्टैंड पर बेकाबू भीड़ देखी जा रही है। छात्रों को गंतव्य तक सकुशल पहुंचाने के लिए रेलवे विभाग ने कमर कस ली है।

 

 

रेलवे ने प्रयागराज से कानपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव सूबेदारगंज, भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर, बिंदकी रोड आदि के बाद कानपुर किया जाएगा। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लिए भी रेलवे ने दोपहर में स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही रोडवेज ने भी छात्रों की भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें