कांस्टेबल जीडी का फिजिकल टेस्ट 13 अगस्त से
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्रीय सुरक्षा बलों (कांस्टेबल जीडी) की लिखित परीक्षा में सफल 5.34 लाख अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट 13 अगस्त से 25 सितंबर के बीच देश भर के100 केंद्रों पर कराने का फैसला किया है। आयोग की ओर से कांस्टेबल जीडी के लिखित परीक्षा का परिणाम 20 जून को घोषित किया था।