फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान सरकार के समर्थन में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में

विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कांग्रेसी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
प्रयागराज। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओ को हिरासत में लेने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने सिविल लाइन्स स्थित सुभाष चौराहे पर पहुँचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारी कांग्रेसियो को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियो ने बीजेपी सरकार पर दमन की राजनीती करने का आरोप लगाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर का कहना था की बीजेपी जनता की चुनी सरकार को खरीद फरोख्त के बल पर गिराने की साजिश कर रही है। गंगापार जिला अध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने इसे लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता हसीब अहमद का कहना था कि बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा देश के सामने उजागर हुआ है। हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों को पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां उनके खिलाफ महामारी एक्ट सहित तीन कानूनों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद देर शाम सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए कांग्रेसियो में नफीस अनवर, रामकिशुन पटेल, हसीब अहमद, सिब्बतैन बब्लू, विजय यादव, इरशाद उल्ला, कामेश्वर सोनकर, गुलाम साबिर, शुभम शुक्ला, हरदेव सिंह, मो०हसीन आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें