अपर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
- फोटो : AMAR UJALA
प्रयागराज। स्वरूपरानी नेहरू से कोरोनावायरस के गायब होने पर कांग्रेसियों ने आक्रोश जताया। चिकित्सालय प्रशासन और जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच अपनी मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कांग्रेसियों ने कहा जहां एक ओर शहर मे लगातार कोरोना संक्रमित बढ रहे हैं। वही दुसरी ओर जिला प्रशासन की घोर लापरवाही लगातार सामने आ रही है । राजपुर के कोरोना पॉसिटिव को स्वारुपरानी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था जो कल रात से गायब हैं। परिवार लगातार अस्पताल प्रशासन से पूछता रहा लेकिन चिकित्सालय प्रशासन जवाब नही दे रहा। परिवार रात भर इधर ऊधर भटकता रहा लेकिन कोई जानकारी नही मिली। आगे कहा की जहा एक ओर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ रही है वही दुसरी ओर जिला प्रशासन की इस तरह की लापरवाही से पुरे शहर मे संक्रमण फैल सकता है । प्रदेश सचिव विवेकानंद पाठक ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुरे उत्तर प्रदेश मे जंगलराज कायम है कोरोना मरीजों को किसी भी प्रकार की सुविधा देने मे प्रदेश सरकार विफल है । पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि यदि जल्द जाचंकर दोशियों के खिलाफ कार्यवाही नही की गई तो कांग्रेसी लामबंद होकर सरकार के खिलाफ हो रही कोरोना मरीजों के प्रति लापरवाही का विरोध करेंगे। नफीस अनवर,विवेकानंद पाठक, संजय तिवारी, सुरेश यादव, बब्लू सिब्तैन, प्रदीप नारायण आदि लोग मौजूद थे ।