सिकंदरा में मंगलवार को कांग्रेस गंगापार के जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। अशफाक अहमद ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के विचार मुख्य रूप से शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय पर केंद्रित थे। उनका मानना था कि शिक्षा ही अज्ञानता और शोषण को मिटाने की कुंजी है। माैके पर विधानसभा प्रभारी निशा सिंह, डाॅ.जगत नारायण सिंह, विनोद विश्वकर्मा, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, सुनील पांडेय, डाॅ.अमर सिंह पटेल और रितेश पासी आदि मौजूद रहे।