थाना क्षेत्र भरही का पुरा निवासी रोहित पटेल ने मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बीते 19 जनवरी की शाम वह अपने घर पर था। तभी आरोपी उसके दरवाजे पर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए रॉड से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गांव के अजीत पटेल, परमानंद तथा कुदही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।