congress release its statements over ateeq ahmad issue
प्रयागराज। प्रशासन द्वारा अतीक अहमद के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को कांग्रेस ने दुर्भावनापूर्ण बताया है। मंगलवार को अतीक अहमद का पुश्तैनी मकान के ढहाए जाने के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा कि योगी सरकार संवैधानिक दायरे से बाहर जाकर कार्रवाई कर रही है, जो कि गलत है। जारी बयान में शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि जिस तरह से अतीक अहमद की संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है। उनके परिवार और रिश्तेदारों को परेशान किया जा रहा है, उनका घर गिराया जा रहा है, उससे देखकर यही लगता है कि सरकार दुर्भावनापूर्ण होकर यह कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस ऐसी कार्रवाई की निंदा करती है।