सोरांव -- तहसील सोरांव में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ाव चोरी के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। कांग्रेस गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर निशा सिंह, प्रमोद मिश्र, संगीता पटेल, उमापति द्विवेदी, गीता देवी, पुष्पा चौधरी आदि रहे।