केंद्रीय कारागार नैनी में बंद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेताओं से मुलाकात के बाद बाहर बात
- फोटो : NAINI
प्रयागराज, 25 अक्तूबर। कांग्रेस एमएलसी एवं विनिमय समीक्षा समिति के चेयरमैन दीपक सिंह ने शुक्रवार को नैनी जेल में बंद छात्र नेताओं से मुलाकात की। दीपक ने छात्र नेताओं को आश्वस्त किया कि वह छात्रसंघ का मुद्दा सदन में उठाएंगे। उन्होंने छात्रसंघ बहाली के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान बाबुल सिंह, नफीस अनवर, डॉ. पूनम सिंह, अमित द्विवेदी, अमित पांडेय, अवधेश पांडेय, शारीम अंसारी, शैलजा कांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।