टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने मंडलायुक्त को शिकायत की है। पत्र में आरोप लगाया है कि बुधवार को वे ब्लाॅक परिसर में पूर्व में निरस्त हुए निविदा के बारे में जानकारी लेने गए थे। उनके साथ छोटे भाई विभव उपाध्यक्ष सहकारी संघ सैदाबाद व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी थे। पता चला कि टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है व फाॅर्म भी खुल चुका है। उन्होंने मंडलायुक्त से टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कराकर जांच के बाद पुनः पारदर्शी तरीके से कराने की मांग की है। मुख्य विकास अधिकारी ने फोन पर खंड विकास अधिकारी को आदेशित किया कि जब तक निकाली गई निविदा/टेंडर की जांच नहीं कर ली जाती है, तब तक किसी भी ठेकेदार को वर्क आर्डर जारी न किया जाए।