फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयाग स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से प्रतियोगी छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयाग जंक्शन पर बुधवार होलागढ़ के एक प्रतियोगी छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह त्रिवेणी एक्सप्रेस से लखनऊ पेपर देने जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचा था। अचानक पैर फिसलने से हादसा हो गया। छात्र के पास मिले आईडी कार्ड से जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी। वह तेलियरगंज में गांव के एक दोस्त के साथ किराये का कमरा लेकर प्रतियोगी की परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

होलागढ़ थाना क्षेत्र के बंतरी गांव निवासी नंदलाल के छह बच्चों में संजय (27) सबसे बड़ा था। पिता मजदूरी का काम करते हैं। भाई दशरथ ने बताया कि संजय छह साल से तेलियरगंज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे से लखनऊ में पेपर था। बुधवार रात 2:30 बजे वह अपने रूम से प्रयाग स्टेशन पहुंचा था। यहां से 3:30 बजे रात त्रिवेणी एक्सप्रेस से उसे लखनऊ जाना था। अचानक पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आईटीआई और बीकॉम की पढ़ाई के बाद कर रहा था तैयारी
बृहस्पतिवार दोपहर परिजनों व रिश्तेदारों की पोस्टमार्टम हाउस के बाहर चीख-पुकार मची रही। दशरथ ने बताया कि संजय आईटीआई व बीकॉम के बाद शहर में रहकर छह साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। हाल ही में लोको पायलट की वैकेंसी आने वाली थी। उसी की तैयारी में वह लगा हुआ था। यह कहते भाई के आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें