प्रयागराज। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति की ओर से बुधवार को 13 सूत्रीय मांगों से जुड़ा ज्ञापन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को सौंपा गया। प्रतियोगी छात्रों ने आरओ, एआरओ परीक्षा से ओ लेवल प्रमाण पत्र हटाने की मांग की। परीक्षार्थियों के अंक सार्वजनिक करने, संशोधित उत्तर कुंजी जारी करने, सभी परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा सूची जारी करने, साक्षात्कार के समय जैमर के साथ लैंडलाइन निष्क्रिय करने, स्केलिंग पर अध्यक्ष का पक्ष रखने और हिंदी अंग्रेजी माध्यम की कापियों का मूल्यांकन अलग अलग करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति की महासचिव शिल्पी स्वरूप सरोज, उपाध्यक्ष ममता श्रीवास्तव ,संगठन मंत्री प्रेम सिंह रघुवंशी, संगठन मंत्री अमित सिंह शामिल रहे।