करनाईपुर।गमरहटा गांव में नाले का पानी भरने से रोड पर जलभराव। संवाद
गमरहटा गांव में निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर बारिश का पानी भर गया है। इससे पैदल चलने वालों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीण फूलचंद यादव, रामचंद्र यादव और चंद्रभूषण ने बताया कि हर बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क मार्ग के किनारे पक्की नाली बनवाकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।