फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गड्ढे भरी सड़क में हिचकोले खा रहे राहगीर

Wed, 30 Sep 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर।बेनीपुर-मऊआइमा मार्ग पर गड्ढों से बदहाल सड़क। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
बहरिया के बेनीपुर से मऊआइमा जाने वाला पांच किलोमीटर लंबी सड़क मार्ग से करीब 50 गांवों के लोग रोज आवागमन करते हैं। मऊआइमा बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी कामों से जाने के लिए ग्रामीण इसी रास्ते पर निर्भर हैं। सड़क पर जगह-जगह डामर और गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। बाइक सवार, कार चालक और स्कूली वाहन गड्ढों से बचते हुए निकलने को मजबूर हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीण अजय कुमार मिश्रा, वेद प्रकाश ने बताया बाइक सवार रामसजीवन उखड़ी गिट्टियों पर फिसलकर गिर गए थे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने सड़क का चौड़ीकरण कराने के साथ जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें