फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजियम सिस्टम की नए सिरे से हो समीक्षा : अशोक मेहता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के अपर महाधिवक्ता अशोक मेहता ने कहा कि जजों की नियुक्ति के लिए गठित कॉलेजियम सिस्टम की नए सिरे से समीक्षा की जरूरत है। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित मुकदमे और जजों की कम संख्या पर भी चिंता जताई। वे रविवार को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से गंगानाथ झा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार मिश्रा ने किया। इस माैके पर अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी, अमन सिंह बिसेन, अभिषेक सिंह, नीलम शुक्ला, शिशिर श्रीवास्तव आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें