वासंतिक नवरात्र को देखते हुए लॉक डाउन के बीच दोपहर बाद पूजा सामग्री की दुकानें खोल दी गईं। इस दौरान पुलिस ने भी लोगों को पूजन सामग्री की खरीद के लिए निकलने से नहीं रोका। अल्लापुर, अलोपीबाग के अलावा राजापुर, चौक, मीरापुर क्षेत्र में नारियल, चुनरी की दुकानें खुली रहीं। दिन भर लोग कलश, नारियल, चुनरी, रोली, रक्षा की खरीद में जुटे रहे।