फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : सीएम कल लेंगे माघी पूर्णिमा स्नान की तैयारियों का जायजा, राष्ट्रपति मूर्मू का करेंगे स्वागत

Sat, 08 Feb 2025 08:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

सीएम योगी सोमवार को महाकुंभ नगर में होंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इसके अलावा वह पौष पूर्णिमा स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। राष्ट्रपति करीब पांच घंटे महाकुंभ नगर में रहेंगी।
विज्ञापन
महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी सोमवार को महाकुंभ नगर में होंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इसके अलावा वह पौष पूर्णिमा स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। राष्ट्रपति करीब पांच घंटे महाकुंभ नगर में रहेंगी। वह विशेष विमान से सुबह करीब 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगी। इसके बाद अरैल आएंगी और वहां से विशेष मोटर बोट से आकर संगम में डुबकी लगाएंगी। राष्ट्रपति अक्षयवट, पाताल पुरी, सरस्वती कूप एवं हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद करीब चार बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी। सीएम सुबह करीब साढ़े 10 बजे यहां पहुंच जाएंगे और राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। सीएम दर्शन-पूजन के दौरान राष्ट्रपति के साथ रहेंगे। राष्ट्रपति के जाने के बाद उनका संतों से मुलाकात एवं मेला भ्रमण का कार्यक्रम संभावित है। सीएम पौष पूर्णिमा स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें