फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सीएलएस केयर एंड क्योर हॉस्पिटल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना चिकित्सक मरीजों को भर्ती कर इलाज करने पर सीएमओ की टीम ने रानीगंज नारी-बारी रोड स्थित सीएलएस केयर एंड क्योर हॉस्पिटल का पंजीकरण निलंबित करते हुए सील कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर सीएमओ ने निरीक्षण के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (पंजीकरण) के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पांच मरीज भर्ती थे, लेकिन डॉक्टर नहीं थे। इसके अलावा अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट का प्रबंधन सही नहीं पाया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अग्निशमन विभाग का एनओसी भी नहीं था।
इसके बाद टीम गौहनिया हाईवे के पास ईंट प्लांट के बगल बाई पास रोड स्थित स्टार चिल्ड्रेन एंड जनरल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। सीएमओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, बिना चिकित्सक मरीजों को इलाज होने पर धर्मराज हॉस्पिटल का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया। इसके बाद टीम शंकरगढ़ स्थित फैमिली पॉली क्लीनिक, चंद्रा नर्सिंग होम और प्रज्ञा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें