भारतगंज फाइल फोटो मृतक मनीष कुमार
दुकान की छत पर चढ़े कपड़ा व्यवसायी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वार्ड नंबर-6 निवासी मनीष कुमार (40) पुत्र स्व. बब्बू कस्बे के तेलहा टोला में कपड़ा की दुकान चलाते थे। मंगलवार की दोपहर दुकान की छत पर गए थे जहां करंट की चपेट में आने से वह झुलस गए। जानकारी होने पर परिजन उन्हें मांडा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मनीष की पत्नी पूनम और बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है।