फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कमरे में फंदे से लटकी मिली आठवीं की छात्रा, घटनास्थल पर नहीं मिला सुसाइड नोट

Sun, 05 Jul 2026 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज के नीमसराय में परिवार के साथ किराये के मकान में रहने वाली आठवीं की छात्रा कोमल पटेल (15) का शव शनिवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज के नीमसराय में परिवार के साथ किराये के मकान में रहने वाली आठवीं की छात्रा कोमल पटेल (15) का शव शनिवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पूरामुफ्ती के माधपुर के मूल निवासी दिल्लू मजदूरी करते हैं। काम के सिलसिले में वह पत्नी और बेटी कोमल के साथ यहां किराये पर रहते हैं। शनिवार को कोमल की मां किसी काम से बाहर गई थीं। घर में कोमल अकेली थी। रात में जब मां लौटी तो कोमल कमरे में फंदे से लटकी मिली। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। अन्य पहलुओं को भी देखा जा रहा है। आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। आशंका है कि उसकी मोबाइल फोन पर किसी से बात हुई थी। उसके बाद ही उसने जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें