फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 11वीं के छात्र पर ईंट-पत्थर और बेल्ट से हमला, 20 अज्ञात छात्रों पर केस

Thu, 17 Jul 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। जार्जटाउन थाना क्षेत्र में 11वीं के छात्र पर ईंट-पत्थर और बेल्ट से हमला करने के मामले में 20 अज्ञात छात्रों पर केस दर्ज किया गया है। छात्र को सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। एफआईआर के मुताबिक बक्शी बांध निवासी अशेष शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि उनका बेटा शाश्वत केपी इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है। 15 जुलाई को वह कबड्डी खेलने गया था लेकिन बारिश के चलते मैच रद्द हो गया। आरोप है कि वह कॉलेज के गेट के बाहर निकल ही रहा था कि तभी जीआईसी कॉलेज के करीब 20 छात्रों ने उनके बेटे पर ईंट-पत्थर और बेल्ट से हमला कर दिया। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें