फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सनसनीखेज वारदात: बहन से छेड़खानी के विरोध पर 10वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Aug 2023 01:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के खीरी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर 10वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने खीरी-कोहड़ार मार्ग जाम कर दिया। तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को पुलिस आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
student murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के खीरी में चचेरी बहन से छेड़खानी के विरोध पर 10वीं के छात्र सत्यम शर्मा(16) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बीच सड़क पर घेरकर उस पर पटरे से हमला किया, जो गैरसमुदाय से हैं। हत्याकांड के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में नामजद दो आरोपियों समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को पुलिस आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं, मृतक छात्र सत्यम के परिजन शव वापस ले जाने की मांग को लेकर खीरी चौराहे पर पहुंच गए। उन्होंने जाम लगा दिया। इससे पहले परिजनों ने थाने का घेराव किया था। जिस पर पुलिस अफसरों ने समझाकर वापस भेज दिया था। इलाके में तनाव बना हुआ है। भारी पुलिसबल तैनात है।

मृतक छात्र पुरादत्तु गांव निवासी मनोकामना शर्मा का बेटा था। उसके पिता का निधन हो चुका है। वह परमानंद इंटर कॉलेज में पढ़ता था। उसकी चचेरी बहन भी इसी स्कूल की 10वीं की छात्रा है। उसने बताया कि सोमवार को स्कूल बंद होने के बाद भाई-बहन वापस घर जा रहे थे। 
विज्ञापन


तुर्कपुरवा मोहल्ले में पहुंचे थे कि तभी उसी मोहल्ले के रहने वाले गैरसमुदाय के कुछ युवकों, जो स्कूल के ही छात्र हैं, ने छात्रा का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। बहन ने शोर मचाया तो सत्यम मनचलों से भिड़ गया। इस पर उन्होंने उस पर हमला बोल दिया। घेरकर पटरे से पीट-पीट कर तब तक मारा जब तक कि वह बेसुध होकर जमीन पर गिर नहीं पड़ा। 

इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घायल सत्यम आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। इसके बाद किसी ने सूचना दी तो खीरी पुलिस पहुंची। हालत गंभीर देख परिजनों के पहुंचने से पहले ही छात्र को लेकर एसआरएन के लिए रवाना हो गई। हालांकि, वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम

उधर मौके पर पहुंचे परिजनों को बेटे की मौत की खबर मिली तो वह आक्रोशित हो उठे। उधर, जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए और शव वापस लाने व आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर खीरी चौराहे पर जाम लगा दिया। 

 

इससे खीरी-कोहड़ार व खीरी-नारीबारी मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। जानकारी पर आसपास के थानों की फोस लेकर एसीपी कौंधियारा राजीव यादव भी आ गए। वह परिजनों को समझाते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। 
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोप गलत, आपस में झगड़ा हुआ था-पुलिस

छात्रों का आपस में झगड़ा हुआ था। छेड़खानी के आरोप गलत हैं। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी। -राजीव यादव, एसीपी कौंधियारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें