सिकटी गांव में सब्जी की फसल बर्बाद करने को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। असगर अली ने पुलिस को बताया कि बीते 23 जून को कुछ लोगों ने उसकी सब्जी की फसल नष्ट कर दी थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को गुड्डू उर्फ सुल्तान, फरशाज और असलम लाठी-डंडे लेकर उसके घर आए और मारपीट करने लगे। मारपीट में नौशाद अली और एजाज अली घायल हो गए। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।