आईएससी और आईसीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा 13 जुलाई को होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां पर प्रयागराज जोन के विभिन्न स्कूलों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। बिशप जानसन स्कूल एंड कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। प्रधानाचार्य डॉ. विशाल नोबल सिंह ने बताया कि परीक्षा में 200 बच्चे शामिल हाेंगे।