फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसी वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Chinmayanand rape case - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। शाहजहांपुर की विधि छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व गृह राज्य मंत्री चिन्मयानंद की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से जुड़े वकीलों ने सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। वकीलों का आरोप है कि सरकार चिन्मयानंद को बचा रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रवक्ता पवन कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों को शाहजहांपुुर में रोककर उनके अभिव्यक्ति के अधिकार को छीना जा रहा है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए वकीलों ने दो अक्तूबर को लखनऊ में पदयात्रा में शामिल होने की घोषणा की है। विरोध प्रदर्शन में अधिवक्ता श्रीलाल, प्रभाकर सिंह, कुजेश दुबे, शैलेश कुमार सिंह, सुनील कुमार निषाद अनुराग सिंह, विवेक जायसवाल, राघवेंद्र यादव, कृष्ण कुमार शुक्ला, मणि प्रकाश पांडेय, सुमन श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें