प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रफल चार प्रमुख नरेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि चीन एक गैर जिम्मेदार देश है, इससे पूरी दुनिया आजिज आ गई है। कोरोना वायरस भेजकर चीन ने पूरी दुनिया को तबाह कर दिया है। इसने दुनिया को धोखा दिया है। यह पड़ोसियों की सीमा को लांघता जा रहा है ।ऐसे विस्तार वादी देश से पूरी दुनिया को सतर्क रहने की जरूरत है।
यह बात क्षेत्र प्रचार प्रमुख नरेंद्र सिंह ने विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित वेव संवाद में मुख्य वक्ता के रूप में कही। ' महाशक्ति, आर्थिक विकास और चीन के मिथक 'विषय पर उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने चीन की पोल खोल दी है। महामारी के दौर में भी उसने विश्व की मदद करने के स्थान पर सब को ठगने का प्रयास किया ।अपने मित्र पाकिस्तान को भी उसने नहीं बख्शा। जबकि दूसरी ओर भारत ने पूरी दुनिया की दिल खोलकर मदद की। हमने धन नहीं जन को वरीयता दी। चीन नकली माल की असली दुकान है। भारत में रहने वाले कुछ लोग अभी भी चीन का गुणगान करने से पीछे नहीं है ।पानी चीन में बरसता है तो ऐसे लोग छाता भारत में लगाते हैं।
आज मार्क्स का दर्शन विफल हो चुका है। पूरी दुनिया साम्यवाद से तोबा कर रही है । भारत ने किसी की भाषा संस्कृति नष्ट नहीं की। भारत हमेशा से विश्व का मार्गदर्शन करता हुआ आया है यह सामर्थ्य उसमें अभी भी है । उन्होंने देशवासियों का आह्वान किया कि वे चीनी उत्पाद का बहिष्कार करें ,चीन स्वयं खत्म हो जाएगा ।चीन का महा शक्ति होने का दावा मिथक मात्र है ,इसे तोड़ने की जरूरत है ।विषय प्रवर्तन प्रांत प्रचार प्रमुख डॉक्टर मुरारजी त्रिपाठी तथा संचालन सह प्रांत प्रचार प्रमुख अंबरीश कुमार ने किया । इस अवसर पर काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता संस्थान के निदेशक प्रोफ़ेसर ओमप्रकाश सिंह, अत्रि भारद्वाज,प्रांत के सोशल मीडिया प्रभारी चारु मित्र, अमित गुप्ता समेत अन्य बुद्धिजीवियो अलग-अलग स्थानों से वेब संवाद में शिरकत की।