फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने डीएम से मांगी पेंसिल, कॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने डीएम से पेंसिल और कॉपी मांगी है। डीएम को लिखे पत्र में स्टेशनरी की दुकानें खुलवाने की मांग की गई है। स्कूलों से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होने के बाद भी बच्चों को पढ़ाई में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की मांग है कि लॉक डाउन के दौरान उन्हें कम से कम पेन,पेंसिल, रिफिल, प्रोजेक्ट के लिए कागज आदि उपलब्ध कराए जाए। सेंट मेरी कान्वेंट की 10वीं की छात्रा अभिज्ञा कृष्णा ने डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि सुरक्षा एवं स्वास्थ्य मानकों के तहत स्टेशनरी की दुकानें खुलवा दी जाएं। तमाम छात्राएं घर पर ही रहकर ऑनलाइन लेक्चर, असाइनमेंट आदि के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें पेन, पेंसिल, प्रोजेक्ट के लिए कागज एवं अन्य प्रकार की स्टेशनरी की जरूरत पड़ रही है। इनमें कई सामग्रियां घर में है तो कई खत्म हो गई हैं। ऐसे में अगर स्टेशनरी की दुकान खुल जाएंगी तो काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें