फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दीवाल गिरने से बच्ची की मौत, घर के पास खेलते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 29 Oct 2024 01:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गोहरी गांव के रहने वाले कृष्ण बिहारी सोनी खेती और मजदूरी करके जीविकोपार्जन करते हैं। उनके दो बच्चे हैं। बड़ी लड़की राधा सोनी (11) मंगलवार को सुबह घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान पुरानी दीवार जिसमें लोहे का भारी गेट भी लगा था वह बच्ची के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में पुराने मकान की दीवार गिरने से वहीं पर खेल रही एक बच्ची की मलबे मे दबकर मौत हो गई। वह एक भाई और एक बहन में बड़ी थी। उसकी मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


गोहरी गांव के रहने वाले कृष्ण बिहारी सोनी खेती और मजदूरी करके जीविकोपार्जन करते हैं। उनके दो बच्चे हैं। बड़ी लड़की राधा सोनी (11) मंगलवार को सुबह घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान पुरानी दीवार जिसमें लोहे का भारी गेट भी लगा था वह बच्ची के ऊपर गिर गया। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग उसको लेकर अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें