फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल अब होंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

Tue, 31 Jan 2023 09:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल तथा गुजरात हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार को सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में नियुक्ति के लिए सरकार को सिफारिश भेजी है। वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों के पद हैं, जिसमें 27 जज कार्यरत हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : जस्टिस राजेश बिंदल, मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल तथा गुजरात हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार को सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में नियुक्ति के लिए सरकार को सिफारिश भेजी है। वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों के पद हैं, जिसमें 27 जज कार्यरत हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने इससे पूर्व 13 दिसंबर 2022 को 5 जजों को सुप्रीम कोर्ट जज बनाने की संस्तुति सरकार को भेजी है। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पंकज मित्तल एवं सीनियर जज मनोज मिश्रा के नाम शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा भेजी गई इन सिफारिशों पर सरकार द्वारा नियुक्ति की अधिसूचना जारी किया जाना अभी बाकी है।

इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने दो अन्य नामों जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल एवं गुजरात हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार के नामों की सिफारिश करते हुए इनको सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त करने के लिए सरकार को अधिसूचना जारी करने की संस्तुति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें