इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने शुक्रवार को हाईकोर्ट के नौ स्थायी जजों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी, न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम, न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला, न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र, न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार, न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला और न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल शामिल हैं।
केंद्र सरकार ने इन्हें स्थायी करने की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर मुहर लगाई थी। समारोह का संचालन महानिबंधक राजीव भारती ने किया। इस मौके पर हाईकोर्ट के सभी न्यायमूर्तिगण, हाईकोर्ट की रजिस्ट्री से जुड़े अधिकारी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।