फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रंगदारी मांगने के आरोप में छात्रनेता अजय सम्राट गिरफ्तार, 50 लाख रुपये मांगने का आरोप

Tue, 26 Aug 2025 05:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्नलगंज में ठेकेदार से रंगदारी मांगने के आरोप में समाजवादी छात्र सभा पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने 50 लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर काम न करने देने की धमकी दी।
विज्ञापन
अजय यादव सम्राट, छात्रनेता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज में ठेकेदार से रंगदारी मांगने के आरोप में समाजवादी छात्र सभा पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने 50 लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर काम न करने देने की धमकी दी। शिवन कुमार निवासी दिल्ली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ठेकेदारी करते हैं। आरोप है कि 31 जुलाई को रात लगभग आठ बजे अजय यादव सिंह सम्राट ने फोन कर उन्हें जीएन झा हॉस्टल बुलाया। वहां पहुंचते ही उसने उन्हें कार में बैठा लिया। फिर धमकाता हुआ बोला कि प्रयागराज में ठेकेदारी करना चाहते हो तो 50 लाख रुपये दे दो। रुपये नहीं देने पर काम नहीं करने दूंगा। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर 18 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें