फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : चायल विधायक पूजा पाल के खाते से 1.55 लाख की ठगी, यूपीआई से कई बार में निकाली रकम

Fri, 18 Sep 2026 08:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कौशाम्बी की चायल विधायक पूजा पाल के बैंक खाते में साइबर सेंध का मामला सामने आया है। 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच फोनपे और यूपीआई के जरिए कई बार लेनदेन कर खाते से करीब 1.55 लाख रुपये पार कर दिए गए। 14 सितंबर को खाते का विवरण जांचने पर फर्जीवाड़े का पता चला। विधायक की शिकायत पर धूमनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
पूजा पाल, विधायक चायल। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी की चायल विधायक पूजा पाल के बैंक खाते से फोन-पे और यूपीआई के जरिये करीब 1.55 लाख रुपये पार हो गए। 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खाते से कई बार रकम निकाली गई। 14 सितंबर को जानकारी होने पर बैंक खाते की जांच कराई गई तो अनधिकृत लेनदेन का पता चला। विधायक की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विधायक पूला पाल का धूमनगंज स्थित एक बैंक शाखा में खाता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खाते से फोनपे/यूपीआई के माध्यम से कई बार धनराशि निकाली गई। 14 सितंबर को इसकी जानकारी होने पर खाते का विवरण चेक कराया गया। इसमें करीब 1.55 लाख रुपये के अनधिकृत लेनदेन सामने आए। उन्होंने अपने आईफोन में मौजूद व्यक्तिगत और महत्वपूर्ण डाटा के अनधिकृत एक्सेस या लीक होने की आशंका भी जताई गई है। वहीं पुलिस अब साइबर सेल की मदद से मोबाइल, फोनपे, यूपीआई और खाते की लेनदेन की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें