फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट यात्रा कराने पर दो ट्रैफिक इंसपेक्टर को चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। बिना टिकट यात्रा कराने के मामले में दो संविदा परिचालक की सेवा समाप्त करने के बाद अब रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र के दो ट्रैफिक इंस्पेक्टर को चार्जशीट दी गई है। दोनों ही ट्रैफिक इंस्पेक्टर चार्जशीट देने के साथ ही प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से अटैच कर लिया है। दरअसल पिछले दिनों सिविल लाइंस डिपो की वाराणसी से आ रही एवं लालगंज डिपो की कानपुर जा रही बस की रास्ते में चेकिंग की गई थी। इस दौरान दोनों ही बस में चेकिंग टीम को बिना टिकट यात्रा करते कई यात्री मिले। बाद में दोनों बस में तैनात संविदा परिचालकों की रोडवेज प्रशासन ने सेवा समाप्त कर दी। इस कार्रवाई के बाद रोडवेज प्रशासन ने अब संबंधित रूट के ट्रैफिक इंसपेक्टर भोला और कमलेश को चार्जशीट दी है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के मुताबिक दोनों का पद भी परिवर्तन कर दिया गया है। इसके अलावा उन्हें क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से भी अटैच कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें