नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई। पूजा पंडाल भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंज उठे।
क्षेत्र के काली शक्ति पीठ करछना, भुंडा स्थित बौलिया देवी धाम, संजई के मंशा देवी धाम, रामगढ़ के शीतला धाम, घोरहट की जरियन देवी, चकिया फत्तेपुर के विंध्यवासिनी धाम और नारायणा स्थित नारायणी धाम समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही।