फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चंदन सिंह गोड़ होंगे लालगोपालगंज के ईओ

Fri, 27 Nov 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास विभाग ने चंदन सिंह गोड़ को लालगोपालगंज का नया अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया है। बुधवार को जारी आदेश के तहत उन्हें जौनपुर के मड़ियाहूं से स्थानांतरित किया गया है।निवर्तमान ईओ पद्मजा मिश्रा का तबादला कौशांबी जनपद के लिए कर दिया गया है। नवागत ईओ चंदन सिंह गोड़ के सामने नगर पंचायत क्षेत्र की व्यवस्थाएं सुधारने की कई चुनौतियां हैं। उन्हें कस्बे के व्यस्त जेठवारा मार्ग पर लगने वाले भीषण जाम से नागरिकों को निजात दिलाना होगा। सरकारी तालाबों पर अतिक्रमण और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को मुक्त कराना भी एक बड़ी परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें