फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पर इलाहाबाद विवि चीफ प्रॉक्टर को दी बहस की चुनौती

विज्ञापन
Challenge of debate on appointment to Allahabad University Chief Proctor
विज्ञापन
नियुक्ति पर चीफ प्रॉक्टर को दी बहस की चुनौती
विज्ञापन

प्रयागराज, 13 सितंबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे की नियुक्ति फर्जी तरीके से होने का आरोप लगा रहे छात्र नेताओं ने चीफ प्रॉक्टर को इस मसले पर बहस करने की चुनौती दी है। छात्रसंघ बहाली के लिए संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बेमियादी धरने पर बैठे छात्रों ने कहा कि चीफ प्रॉक्टर सच्चाई सामने लाने वाले छात्रों पर षड़यंत्र, जालसाजी, कूटरचना का आरोप लगा रहे हैं जबकि वह खुद यह काम कर रहे हैं। छात्रों ने शुक्रवार को कर्नलगंज थाने में भी इस संबंध में एक पत्र दिया, जिसमें 1995 के उस विज्ञापन का जिक्र किया गया है जिसके तहत प्रो. दुबे की प्रवक्ता पद पर नियुक्ति हुई थी। पत्र में इस विज्ञापन को लेकर न्यायालय के आदेश का जिक्र करते हुए पुलिस से मांग की गई है कि संघर्ष समिति के इस पत्र को उनकी तहरीर के साथ संलग्न किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें