प्रयागराज। मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र से शनिवार को चेन छिनैती करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी हसन सिद्दीकी, अटाला का रहने वाला है। उसके पास से सोने की एक चेन और 8500 नकद मिले है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।