फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बिजली गुल होने से सीजीएल द्वितीय पाली की परीक्षा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटाैती के कारण शंभूनाथ इंस्टीट्यूट में सीजीएल टियर- 1 की द्वितीय पाली की परीक्षा नहीं हो सकी। परीक्षार्थियों ने हंगामा किया तो उस पाली की परीक्षा रद्द करनी पड़ी। अब यह परीक्षा 24 सितंबर को कराई जाएगी।
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) भर्ती- 2024 की टियर-1 ऑनलाइन परीक्षा नाै सितंबर से शुरू हुई थी। इसके लिए यूपी और बिहार के 19 शहरों में 89 केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज में इसके नौ केंद्र हैं। यह परीक्षा तीन पाली में सुबह नाै से 10, दोपहर 12:30 से 1:30 और शाम चार से पांच बजे तक हो रही है। परीक्षा केंद्र शंभूनाथ इंस्टीट्यूट में मंगलवार को पहली पाली की परीक्षा हो गई। दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हुई तो थोड़ी देर बाद बिजली गुल हो गई। देर तक बिजली न आने से परीक्षार्थी हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को शांत कराया। तब तक परीक्षा का समय समाप्त हो गया।
परीक्षा ऑनलाइन थी और बिना बिजली के संभव नहीं थी। ऐसे में एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने दूसरी पाली की परीक्षा रद्द कर दी। उन्होंने बताया कि द्वितीय पाली में 125 परीक्षार्थी थे। अब उनकी परीक्षा 24 सितंबर को कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराकर तीसरी पाली की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें