फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीएचएस गए थे रिटायर्ड आईजी, पॉली क्लिनिक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजीएचएस गए थे रिटायर्ड आईजी, पॉली क्लीनिक बंद ० अपर निदेशक कार्यालय भी दो दिन के लिए बंद, शुरू कराया गया सैनिटाइजेशन ० सांस फूलने की थी शिकायत, सीजीएचएस के विशेषज्ञ से कराया था इलाज प्रयागराज। कोराना संक्रमण से जान गंवा बैठे रिटायर्ड आईजी राम आधार एसआरएन अस्पताल में भर्ती होने से पहले अपना इलाज कराने सिविल लाइंस के संगम प्लेस स्थित सीजीएचएस के अपर निदेशक कार्यालय गए थे। उन्हें सांस फूलने की शिकायत थी। उन्होंने अपर निदेशक कार्यालय स्थित पॉली क्लीनिक में विशेषज्ञ की ओपीडी में इलाज कराया था। उनकी मौत की खबर आने के बाद अपर निदेशक कार्यालय एवं पॉली क्लीनिक को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है और वहां व्यापक पैमाने पर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की आशंका के बाद सीजीएचएस पॉली क्लीनिक के कुछ डॉक्टरों एवं स्टाफ की कोराना जांच कराई जा रही है। कोरोना संक्रमित रिटायर्ड आईजी राम आधार सीजीएचएस के लाभार्थी थे। वह छह जुलाई को सिविल लाइंस स्थित संगम प्लेस गए थे। संगम प्लेस के दूसरे तल पर सीजीएचएस के अपर निदेशक का कार्यालय और पॉली क्लीनिक है। पॉली क्लीनिक में सभी विशेषज्ञ बैठते हैं। राम आधार को सांस फूलने की शिकायत थी, सो उन्होंने विशेषज्ञ डॉ. ओम प्रकाश की ओपीडी में जाकर अपना इलाज कराया। विशेषज्ञ ने उनके ब्लड प्रेशर आदि की जांच की थी। विशेषज्ञ को दिखाने के बाद वह अपर निदेशक डॉ. आरके श्रीवास्तव से उनके कार्यालय में जाकर मिले थे। इस दौरान सीजीएचएस के कुछ कर्मचारियों से भी उनकी मुलाकात हुई। १० जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह खबर मिलते ही संगम प्लेस स्थित सीजीएचएस का अपर निदेशक कार्यालय और पॉली क्लीनिक दो दिन (१४ एवं १५ जुलाई) के लिए बंद कर दिया गया। अपर निदेशक सीजीएचएस, प्रयागराज डॉ. आरके श्रीवास्तव का कहना है कि रिटायर्ड आईजी यहां आठ दिन पहले आए थे। संक्रमण की आशंका को देखते हुए अपर निदेशक कार्यालय एवं पॉली क्लीनिक दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन का काम कराया जा रहा है। कुछ डॉक्टरों एवं स्टाफ की कोरोना जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें