आप ने निकाली तिरंगा यात्रा
प्रयागराज। पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सिविल लाइंस स्थित महानगर पार्टी कार्यालय से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए सेवा का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा विधान सभा चुनाव में पंजाब की जनता ने सकारात्मक राजनीति का राष्ट्रीय संदेश दिया है। महानगर महासचिव सर्वेश यादव, शिमला श्री त्रिपाठी, अंजनी कुमार मिश्रा, पीयूष शुक्ला, निखिल भारतीय, पवन तिवारी, विकास तिवारी, डॉ. रामकुमार मिश्रा, सुष्मिता राघव, संतोष भारतीय, धीरज तिवारी, आरती वर्मा, सुभाष भारतीय, उर्मिला सिंह, मोहम्मद अजमल, खलिल उल्लाह अंसारी, रंजना कुमारी आदि शामिल रहे। ब्यूरो