बाल शिक्षा अधिकार पर निगरानी करने व शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी के उद्देश्य से अध्यापकों एवं अभिभावकों की एक बैठक संगम सभागार में शनिवार को आयोजित हुई। सीडीओ गौरव कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों व योजनाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया। बैठक में सीडीओ ने विकास खंड के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारियों को नामित किया। इन अधिकारियों के निर्देशन में अभिभावक-अध्यापक बैठक के लिए ब्लॉक में उपलब्ध कार्मिकों की टीम गठित कर विद्यालयों में ड्यूटी लगाई गयी।