केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबाआई) ने उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी के तत्कालीन जिला अधिकारी सहित 9 निजी कर्मचारियों और अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 2012-14 में अवैध खनन कराने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई की टीम ने 9 जगहों पर छापेमारी की। जिसमें 44 अचल संपत्तियों और 10 लाख रुपये नकद जमा के दस्तावेज मिले।