सीबीआई ने तीसरे दिन लगातार पूर्व परीक्षा नियंत्रक की पूछताछ
जांच में परीक्षा से जुड़ी कई खामी सामने आई
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं से जुड़ी खामियों के संबंध में सीबीआई टीम ने लगातार तीसरे दिन पूर्व परीक्षा नियंत्रक से पूछताछ की। सीबीआई ने परीक्षार्थियों की ओर से दर्ज कराई आपत्तियों के मद्देनजर पूर्व परीक्षा नियंत्रक से सवाल जवाब किए। इस दौरान टीम को परीक्षा से जुड़ी कई गड़बड़ी पकड़ में आई। पूछताछ के दौरान टीम ने आयोग के कुछ कर्मचारियों को भी सामने बैठाकर सवाल किया। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम एसपी विजेंद्र कुमार केनेतृत्व में नई तैयारी के साथ पूछताढ़ कर रही है। इस मौकेपर परीक्षार्थियों ने पीसीएस-2015, पीसीएस-2011, एपीएस-2010 समेत कई परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।