फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पांच दिन से कैथलैब की मशीन खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में पिछले पांच दिनों से कैथलैब की मशीन खराब है। इस वजह से हृदय रोगियों की एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी ठप हो गई है। पिछले साल भी गर्मी के दिनों में एसी खराब होने की वजह से कैथलैब ठप पड़ गई थी। कैथलैब में रोजाना आठ से 10 हृदय रोगियों की एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी होती है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से बताया जा रहा है मशीन ठीक होने में सात से आठ दिन का समय लग सकता है। इस संबंध में हृदय रोग विशेषज्ञ अभिषेक सचदेवा का कहना है कि कैथलैब बंद होने की वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें