फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: टेंपो में सेवानिवृत्त रेलवे अफसर के बैग से नकदी, गहने उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली में सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी अजय किशोर(72) व उनकी पत्नी को टेंपो में बिठाकर बैग 10 हजार नकद व गहने उड़ा दिए गए। घटना तब हुई जब वह जंक्शन से बहादुरगंज स्थित घर लौट रहे थे। उन्हाेंने शक के आधार पर ड्राइवर, टेंपो में बैठी सवारी व एक अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अजय किशोर प्रयाग स्टेशन के कार्यालय अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में अपर निदेशक प्रयाग संगीत समिति कार्यालय में कार्यरत हैं। बताया कि दिल्ली से पत्नी के लौटने पर जंक्शन पर एक खलासी ने उनका बैग ऑटो में रख लिया और चल दिया। रास्ते में उसने एक बुर्का पहने महिला व दो युवकों को भी ऑटो में बैठाया। घंटाघर पहुंचने पर टेंपो खराब होने की बात कहकर ड्राइवर ने उन्हें ई-रिक्शा करा दिया। घर पहुंचकर देखने पर बैग से 20 हजार नकद, गहने, आधार व पैन कार्ड गायब मिले। शक जताया कि टेंपो ड्राइवर व अन्य ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। कोतवाली प्रभारी अवनेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।




सवा महीने तक टहलाती रही पुलिस
घटना 30 अगस्त की है, जिसकी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस पीड़ित को सवा महीने तक टहलाती रही। घटना के बाद ही उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। 11 सितंबर को उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से की। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें