थाना क्षेत्र के ढेरहन गांव में शनिवार रात चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर नकदी और गहने चोरी कर लिए। पीड़ित अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरों ने घर में रखा 5500 नकद एवं गहना उठा ले गए। गहने में झुमका, माथ बिंदी, मंगलसूत्र, नथिया, कान का टाप्स, पायल और दो जोड़ी बच्चियों का पायल थी।