फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : फूलपुर उपनिबंधक समेत आठ पर जालसाजी का केस, SC-ST समेत कई धाराओं में नामजद

Wed, 26 Jul 2023 12:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फूलपुर तहसील के सरायइनायत थाना क्षेत्र के फतूहा गांव के रहने वाले महेंद्र कुमार भारतीया का आरोप है कि अगस्त 2021 में झूंसी के बिरवां गांव निवासी राधेश्याम व तेंदुई गांव निवासी मिश्री लाल से सात लाख रुपये अग्रिम धनराशि देकर जमीन का इकरारनामा फूलपुर तहसील स्थित उपनिबंधक कार्यालय में कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इकरारनामा निरस्तीकरण का फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में पुलिस ने उपनिबंधक फूलपुर व उनके लिपिक समेत आठ लोगों के खिलाफ जालसाजी, एससीएसटी, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


फूलपुर तहसील के सरायइनायत थाना क्षेत्र के फतूहा गांव के रहने वाले महेंद्र कुमार भारतीया का आरोप है कि अगस्त 2021 में झूंसी के बिरवां गांव निवासी राधेश्याम व तेंदुई गांव निवासी मिश्री लाल से सात लाख रुपये अग्रिम धनराशि देकर जमीन का इकरारनामा फूलपुर तहसील स्थित उपनिबंधक कार्यालय में कराया था। महेंद्र के अनुसार फतूहा गांव के परवेज मंसूरी ने उन्हें फोनकर उनसे पूछा कि आपने जमीन के सौदे का इकरारनाम निरस्त करा दिया है क्या?

तेंदुई गांव के प्रदीप कुमार उसी भूमि का विक्रय करने की बात कहा है। यह बात सुनते ही महेंद्र के होश उड़ गए। उसने फूलपुर तहसील जाकर जानकारी की तो जमीन मालिक राधेश्याम और मिश्रीलाल ने प्रदीप सिंह के साथ मिलकर फर्जी तरीके से इकररानामा निरस्तीकरण तैयार करा लिया है। इस फर्जीवाड़े में महेंद्र कुमार भारतीया की फोटो व नकली हस्ताक्षर उसके स्थान पर दूसरे व्यक्ति को प्रस्तुत कर इकरानामा निरस्तीकरण दस्तावेज 19 जून 2023 को पंजीकृत करा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उपनिबंधक फूलपुर डाॅ. प्रभा मिश्रा कार्यालय में तैनात लिपिक मनोज पांडेय की मिलीभगत से यह सब खेल किया गया है। 21 जून की दोपहर इसकी जानकारी के लिए उपनिबंधक कार्यालय में उपनिबंधक के पास गया तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी री गई। इसकी शिकायत महेंद्र कुमार ने अफसरों से की। आयुक्त के निर्देश पर उपनिबंधक डाॅ. प्रभा मिश्रा, उपनिबंधक कार्यालय में तैनात लिपिक मनोज कुमार पांडेय, दीपांशु उर्फ शेरू निवासी मिरईपुर थाना उतरांव, इरशाद हुसैन निवासी देवरिया हनुमानगंज थाना सरायइनायत, धर्म सिंह गोतावा थाना सरायइनायत, प्रदीप कुमार सिंह तेंदुई सरायइनायत, मिश्रीलाल तेंदुई सरायइनायत, राधेश्याम बिरवां झूंसी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें